A description of my image rashtriya news भीलाला समाज परस्पर सहकारिता व सहयोग से निरंतर प्रगति के पथ पर है अग्रसर - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

भीलाला समाज परस्पर सहकारिता व सहयोग से निरंतर प्रगति के पथ पर है अग्रसर

भीलाला समाज परस्पर सहकारिता व सहयोग से निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। समाज के शिक्षित युवा देश की प्रशासनिक, शिक्षा, रक्षा व कृषि क्षेत्रों में रचनात्मक भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। रविवार को भीलाला समाज के मांगलिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक सचिन बिरला ने कहा। बिरला ने भीलाला समाज के मांगलिक भवन के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र पटेल व पूर्व नपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने संबोधित किया। इस दौरान समाज अध्यक्ष धनसिंह पंवारए आसाराम अवासे, हुकुमसिंह पंवार, उम्मेदसिंह सोलंकी, बालकराम रावत, भगवान रावत, सियाराम भटनागर, भारत यादव, नितिन रावत, सूरज निंगवाल, दिलीप गुप्ता, आशीष चौधरी, दीपक बैसवार, दिलीप राठौर सहित अन्य लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/bhilala-society-is-on-the-path-of-continuous-progress-with-mutual-cooperation-and-cooperation-128060573.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.