एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन बुरहानपुर ने पत्रकारो को कोरोना योद्धा का सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित ।
दीपक मेटकर बुरहानपुर । एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई बुरहानपुर ने कोरोना वायरस जैसी महामारी संक्रमित बीमारी के बीच लॉकडाउन के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर खबर कवरेज करने वाले 60 पत्रकारो को सम्मान पत्र देकर कोरोना योद्धा से सम्मानित किया गया।
कोरोना योद्धा सम्मान पाकर सभी पत्रकारों में हर्ष व्यक्त है।
एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन बुरहानपुर के जिलाध्यक्ष डॉ प्रविण पाटिल ने बताया कि कोरोना महामारी के समय अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ पालन करने कोरोना जैसी भयंकर महामारी के समय अपनी जान को हथेली पर रखकर खबर को कवरेज करने के लिए यह कोरोना योद्धा का सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस बीच सभी पत्रकारों ने एमपी जर्नलिस्ट वर्किंग यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राधावल्लभ शारदाजी एवं जिलाध्यक्ष डॉ प्रविण पाटिल का आभार माना।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं