हवन-पूजन,भंडारे के बाद माता रानी को जश्न के माहौल में भक्तों ने नम आंखों से दी मां दुर्गे को विदाई
डोईफोड़िया(किशोर चौहान) डोईफोड़िया क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने सोमवार को नम आंखों से मां दुर्गे को विदाई दी। माता रानी के जयकारे और डीजे की गूंज के साथ जलाशयों में श्रद्धा और भक्ति से प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा।
ग्राम मातापुर में नवरात्र की समाप्ति के साथ दुर्गा माता प्रतिमा एवं विराजित ज्योति कलश व जवारा का विसर्जन शोभायात्रा निकाल कर उतावली नदी में किया गया।
डीजे लगाकर आगे-आगे भक्त झूम रहे थे और पीछे दुर्गा माता प्रतिमा के साथ सिर पर ज्योति कलश और ज्वारा लिए कन्याएं चल रही थीं। गांव भ्रमण के बाद गांव में विराजित दो दुर्गे माता प्रतिमा का विसर्जन उतावली नदी में किया गया। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन किया। वहीं नवमी पर घरों, एवं दुर्गा पंडालों में कन्याओं को भोज कराया गया।

इस बीच करतार नायक,उपसरपंच त्रिलोक राठौड़,भीमा राठौड़,टेकसिंग राठौड़,रोहिदास राठौड़,बबन राठौड़,डॉ प्रविण चौहान, गिरधारी राठौड़,रायसिंह राठौड़,रविन चौहान,विजय राठौड़,रविन मिस्त्री,रमेश राठौड़ बाबूलाल राठौड़ सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं