A description of my image rashtriya news जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा बुद्धिजीवी अधिवक्ता वर्ग के अनुसरण से आम जनमानस को प्लास्टिक थैली (पन्नी) की रोक थाम हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा बुद्धिजीवी अधिवक्ता वर्ग के अनुसरण से आम जनमानस को प्लास्टिक थैली (पन्नी) की रोक थाम हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया।




बुरहानपुर (राजुसिह राठौड) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा बुद्धिजीवी अधिवक्ता वर्ग के अनुसरण से आम जनमानस को प्लास्टिक थैली (पन्नी) की रोक थाम हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया।






  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में प्लास्टिक थैली (पन्नी) की रोकथाम हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री वीरेंद्र एस. पाटीदार साहब की अध्यक्षता में तथा सचिव अपर जिला न्यायाधीश महोदय श्री नरेन्द्र पटेल साहब, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री मोहनलाल प्रजापति, सचिव श्री सत्यनारायण वाघ एवं डी. एल.ओ. श्री रोबिन दयाल के आतिथ्य में किया गया।






  कार्यक्रम का सुंदर व सफल संचालन अधिवक्ता संघ के सचिव श्री सत्यनारायण वाघ द्वारा किया गया, कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्री पाटीदार साहब द्वारा पन्नी मुक्त भारत का सभी को संकल्प दिलाया गया और बताया कि अधिवक्ता वर्ग समाज का प्रबुद्ध बुद्धिजीवी व जिम्मेदार वर्ग है जिनका अनुसरण आम जनमानस करता है यदि अधिवक्ता गण कपड़े या जूट की थैली लेकर दैनदिनी सामान खरीदी हेतु बाजार जायेंगे तो निश्चित ही आम जनमानस भी शर्म छोड़कर कपड़े की थैली का उपयोग करेगा।






    जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री मोहनलाल प्रजापति साहब द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पन्नी की थैली के स्थान पर कपड़े की थैली का उपयोग करने का सभी को संकल्प दिलाया साथ ही उन्होंने इसे मूर्त रूप देते हुवे उनकी ओर से सभी न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों, रजिस्टर्ड क्लर्क आदि को प्लास्टिक पन्नी की थैली मुक्त भारत का स्लोगन लिखी कपड़े की थैली बाँटने की घोषणा की। 




   एडीजे/सचिव श्री पटेल ने प्लास्टिक पन्नी के दुष्प्रभाव बताये कि इसमें कई प्रकार के जहरीले रसायन होते है जो कई वर्षों तक भी जमीन में नष्ट नही होते जिससे पर्यावरण दूषित होकर वर्षा का पानी भी जमीन में नहीं जाता।





   अधिवक्तागण श्री मो.हनीफ एवं श्री अनिल शाह द्वारा प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण पर अपने विचार व्यक्त कर प्लास्टिक पन्नी की थैली का उपयोग  से होने वाले दुष्परिणामो से अवगत कराया गया। उक्त अवसर के चित्र व जानकारी अधिवक्ता संघ के लाइब्रेरियन श्री ए.व्ही.खान अधिवक्ता द्वारा दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.