राजू सेठी कोन है और वह क्यो परेशान है, अध्यक्ष और सचिव को रजिस्ट्री डाक पत्र उसे
बुरहानपुर (राजुसिह राठौड) बुरहानपुर/खंडवा के राजू सेठी नामक एक व्यक्ति ने इंदौर स्थित शालीमार टाउनशिप रेसिडेंसी वेलफेयर सोसाइटी एबी रोड ने फ्लैट में हो रही परेशानी को लेकर शालीमार सोसायटी के अध्यक्ष और सचिव को लगातार 73 रजिस्ट्री डाक पत्र से सूचना दी जा रही है कि सेठी जी को हो रही परेशानी से सोसायटी के अध्यक्ष निजात दिलाए। लेकिन इस तरह हो रही परेशानी से उन्हें निजात नहीं मिल पा रही है इसे लेकर वे इंदौर कलेक्टर को जनसुनवाई में भी शिकायत कर चुके हैं बावजूद इसके उनकी परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। श्री राजू सेठी जो खंडवा निवासी हैं ने शालीमार टाउनशिप में एक 305 नंबर का फ्लैट लिया है लेकिन उनके पड़ोस के एक व्यक्ति द्वारा बालकनी की ओर जा रहे हैं मार्ग पर लोहे का गेट लगा दिया, ढेर सारे गमले रख दिए जिससे राजीव सेठी तथा उनके परिवार को बालकनी में जाने आने में दिक्कत आ रही है कुल मिलाकर उनका रास्ता ही बंद हो गया है ।यहः गेट बिना किसी अनुमति के पड़ोस के लोगों द्वारा लगाया गया जिसे हटाने के लिए राजू सेठी ने 73 बार रजिस्टर्ड डाक से शालीमार टाउनशिप के अध्यक्ष एवं सचिव को पत्र लिखा लेकिन सोसायटी के अध्यक्ष द्वारा इनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा जिसका परिणाम है कि राजू सेठी लगातार रजिस्टर्ड डाक से अपनी बात सोसायटी के अध्यक्ष और सचिव तक पहुंचा रहे हैं अब देखना यह है कि इस तरह आवेदन निवेदन से अपनी समस्या को हल करवाने की पहल करने वाले राजू सेठी की समस्या कब तक दूर होती है वही राजू सेठी ने बताया कि कोर्ट कचहरी में शिकवा शिकायत कर समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है इसलिए वह केवल रजिस्ट्री डाक द्वारा अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए इंदौर के शालीमार रेसिडेंट सोसाइटी के अध्यक्ष और सचिव से बार-बार शिकायत कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्या को जल्द ही सोसायटी के अध्यक्ष और सचिव दूर करेंगे जिससे उनके तथा उनके परिवार को हो रही असुविधा से निजात मिल सकेगी।
यह् हो रही परेशानी--
शालीमार रेसीडेंसी में फ्लैट लेने वाले राजू सेठी का कहना है है कि बालकनी में लोहे का गेट, गमले रखने तथा उनकी दीवारों में खिले ठोके जाने से दीवाले क्षतिग्रस्त हो गई हैं तथा उन्हें बालकनी में से आवागमन में भारी असुविधा हो रही है साथ ही उन्होंने कहा कि यदि आपातकाल के समय फायर गाड़ी वगैरह से पाइप आदि भी लाना पड़े तो इसमें भी समस्या उत्पन्न होंगी।इसलिये यहा पर लगाया गया लोहे का गेट हटाया जाय और खिले तथा गमलों को भी हटाया जाए।
क्या कहना है राजीव सेठी का---
शिकायतकर्ता राजू शेट्टी ने कहा कि कोर्ट में जाने से समय और पैसा ज्यादा लगता है मैं चाहता हूं कि मेरी शिकायत पत्र जो रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजी जा रही है से जल्द ही सोसायटी के अध्यक्ष और सचिव निजात दिलाएंगे।
उन्होंने कहा कि 73 रजिस्टर्ड डाक से शिकायत सोसाइटी को भेज चुके है।इस तरह समस्या दूर करवाने का यहः अजीब मामला है।सेठी जी कोर्ट जाना नही चाहते और कहते है कि डाक से शिकायत भेजने का यहः शिलशिला लगातार जारी रहेगा।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं