A description of my image rashtriya news लाखों की लागत से लगी स्टील की रेलिंग भंगार में तबदील, गुणवत्ता को लेकर लाखों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप, शहर की सुंदरता हुई खराब और लगे पौधे भी हुए असुरक्षित।* - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

लाखों की लागत से लगी स्टील की रेलिंग भंगार में तबदील, गुणवत्ता को लेकर लाखों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप, शहर की सुंदरता हुई खराब और लगे पौधे भी हुए असुरक्षित।*





*लाखों की लागत से लगी स्टील की रेलिंग भंगार में तबदील, गुणवत्ता को लेकर लाखों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप, शहर की सुंदरता हुई खराब और लगे पौधे भी हुए असुरक्षित।*

 



                                                          बुरहानपुर (राजुसिह राठौड)लालबाग स्टेशन जाने वाले रोड के बिच मे निगम ने लाखों रुपए खर्च करके  डिवाइडर कि दोनों साइड से स्टील की रेलिंग लगाई है जोकि शहर में सुंदरता लाने एवं पौधों को सुरक्षित रखने हेतु यह कार्य किया गया। समाज सेवी अत्ताउल्लाह खान बताया की देखरेख के अभाव में स्टील की रेलिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे शहर की सुंदरता तो खराब हो ही रही है। लेकिन रेलिंग के टूटने से कभी भी बड़ी घटना घट सकती है क्योंकि यह भंगार मे तबदील होकर डिवाइडर के बाहर आ चुकी है। वही  स्थानीय निवासी अकरम पठान ने निगम प्रशासन पर स्टील की रेलिंग की गुणवत्ता को लेकर लाखों रुपए भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लगी हुई रैली घटिया किस्म की है जो की पूर्ण रूप से गुणवत्ताहीन है रेलिंग कम लागत से लगाई गई है और उसका खर्च ज्यादा बताया जा रहा है इससे प्रतीत होता है कि स्टील की रेलिंग लगाने में लाखों का भ्रष्टाचार किया गया। अकरम ने कहा की यहा से आवागमन करने वालों को परेशानी उठाना पड रही है। यहां लगे पौधे भी सुरक्षित नहीं है रेलिंग टूटने के कारण पौधे को भी पशु खा रहे हैं उन्होने कहा की समस्या को लेकर क्षेत्र के लोगो मे आक्रोश है। वही निगम आयुक्त भगवानदास भुमरकर ने मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए जल्द ही टूटी हुई रेलिंग को दुरुस्त कराने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.