नमो शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी चौकसे बिहार में सम्मानित
बुरहानपुर म.प्र(किशोर चौहान) महिला विकास सेवा संस्था राष्ट्रीय संघठन के 1साल पूर्ण होने पर बक्सर बिहार में महिलाओं के उत्थान विकास के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया जिसमें देश भर से 500से ज्यादा महिलाएं शामिल हुई। डोईफोड़िया की नमो शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी दीपक चौकसे को समाज में अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
कलचुरी कलार समाज मंच द्वारा बक्सर बिहार में एक साल पूर्ण होने पर देश के सभी राज्य से आई सभी धर्मों की महिलाओ द्वारा समाज में अच्छा कार्य करने पर उन्हें सम्मानित किया गया।महिला विकास सेवा संस्था संघठन का मुख्य उद्देश्य महिलाओ की शक्ति एवं समाजकार्य को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाना है। जिसमे देश की कई संस्था एवं संगठन से आई महिलाओ ने भाग लिया। इस बीच राष्ट्रीय महिला मंडल कलचुरी कलार समाज मंच राष्ट्रीय महामंडल प्रधान किरण चौकसे आर सी सरकार भोपाल मध्य प्रदेश, जिला अध्यक्ष भोपाल सौम्या वर्मा, जिला अध्यक्ष इंदौर लीवा चौकसे, ग्वालियर से उपाध्यक्ष अर्चना जैसवाल,जिले से रजनी दीपक चौकसे,श्रीमती नीमा जैसवाल,मधुबाला, शिल्पा जयसवाल,किरण जैसवाल,डा हींग मणि, उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं