A description of my image rashtriya news वारासिवनी भीमगढ़ बॉध से छोड़े गए पानी के कारण बैनगंगा नदी में आई बाढ़ - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

वारासिवनी भीमगढ़ बॉध से छोड़े गए पानी के कारण बैनगंगा नदी में आई बाढ़




बालाघाट म प्र(राजूसिंघ राठौड)वारासिवनी भीमगढ़ बॉध से छोड़े गए पानी के कारण बैनगंगा नदी में आई बाढ़



 वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित ग्रामों जागपुर के छिंदीटोला,रेंगाटोला, पिपरिया का प्रदेश के खनिज साधन मंत्री प्रदीप जायसवाल द्वारा

भ्रमण किया गया। विदित हो कि श्री जायसवाल भोपाल में थे और वहॉ से आज ही

वापस बालाघाट होकर अपने गृह नगर वारासिवनी पहुॅचे थे।


 इन बाढ़ प्रभावित ग्रामों का दौरा करने के बाद श्री जायसवाल ने बाढ़

की स्थिति को देखा और उससे होने वाले नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान

उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि बाढ़ से जिस किसी

भी किसान या ग्रामीण का नुकसान होगा, उन्हें नियमों के अनुसार राहत

प्रदान की जायेगी। वहीं जिन ग्रामीणों के घरों में पानी प्रवेश कर चुका

था, उनके रहने की व्यवस्था ग्राम के अन्य स्थानों में प्रशासन की मदद से

करवाई गई।

     मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस स्थिति में

प्रदेश की सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद दी

जायेगी। इस दौरान मंत्री श्री जायसवाल के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

भोजेश्वर पटले, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक विक्की एड़े, जिला कांग्रेस

महामंत्री शैलेन्द्र तिवारी, मोनू लिमजे, युवा ब्रिगेड अध्यक्ष मिलिन्द

नगपुरे, अनिरुद्ध दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।


प्रदीप जायसवाल मध्य प्रदेश शासन के खनिज मंत्री

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.