बुरहानपुर मानव सेवा संस्था का प्रथम वा संस्थापन समारोह संपन्न हुआ।*
मानव सेवा संस्था का प्रथम वा संस्थापन समारोह संपन्न हुआ।*
बुरहानपुर (राजूसिंघ राठौड )शहर की निजी होटल मे नवीन मानव सेवा संस्था का प्रथम वा संस्थापन शपथ विधि के साथ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथि एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।
तत्पश्चात नवागत पदाधिकारियों को समाजसेवी सुरेश श्रॉफ द्वारा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम अध्यक्ष विष्णु मित्तल ने सभी पदाधिकारियों को जनहित के कार्यो को करने की बात कही। मुख्य अतिथि आनन्द चौकसे ने कहा की मुझे विश्वास है की मानव सेवा संस्था जिले मे जन कल्याण हेतु कुछ अलग कार्य करेंगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कहा कि जिले मे कई सामाजिक संस्था एवं संगठन है किन्तु लोग उन्हे केवल फोटो बाजी का नाम देकर उन संस्थाओ का मजाक उडाते है किन्तु हमे ऐसी बातो पर ध्यान नही देते हुए हमे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ाना चाहिए।
नवागत अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने संस्था के मूल उद्देश्य से अवगत कराते हुए कहा कि संस्था का मुल उद्देश्य केवल मानव सेवा ही है। संस्था पूर्णत: गैर राजनीतिक है, जो धर्म-जाति के भेदभाव से ऊपर उठकर केवल मानव कल्याण के लिए कार्य करेगी। कार्यक्रम के समापन पश्चात संस्था सचिव उमेश जंगाले ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मानव सेवा संस्था के माध्यम से देश की संस्कृति की रक्षा व सामाजिक बुराइयों के खिलाफ समाज में जागृति फैलाई जाएगी। और जिन गरीब तबके के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है उन्हें उन योजनाओं का शासन से लाभ दिया दिलाया जाएगा।
इस अवसर पर संरक्षक रतन देवड़ा वरिष्ठ कार्यकारिणी में सर्वश्री डॉक्टर सुभाष माने, रमेश शर्मा, एमएन पटले, व्हीएन मोदी, मंसूर सेवक, अशोक सोनी, एवं अध्यक्ष उषा अग्रवाल, उपाध्यक्ष हेमलता सांकले, सुषमा गाड़ोदिया, निलेश महाजन, सचिव उमेश जंगाले, सह सचिव पंकज सहगल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, सह कोषाध्यक्ष पुनीत सांकले, सदस्यो मे इकबाल अंसारी, अरुण जोशी, सुखलाल महाजन, केएस तंवर, मेहुल जैन, रविंद्र गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, महेश शर्मा, सतीश भट्ट, योगेश पांडे, राजीव सोनी, आशा तिवारी, शहनाज अंसारी, किरण शाह, किरण रायकवार, प्रेमलता सांकले, रजनी गट्टानी, मनोज अग्रवाल ने शपथ ली। संस्था सचिव उमेश जंगाले ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं