A description of my image rashtriya news विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिह शेरा भैया के हटे बलवा उपद्रव केस - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिह शेरा भैया के हटे बलवा उपद्रव केस





बुरहानपुर म प्र (राजूसिंघ राठौड )कठुआ के विरोध में  20 अप्रैल 2018 को बुरहानपुर में एक ज्ञापन और प्रदर्शन के दौरान मची भगदड़ और तोडफ़ोड़ के बाद कोतवाली थाने में बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह सहित अन्य करीब 54 लोगों 9 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। जिसमें मप्र शासन ने आरोपियों की अपील पर इस मामले में जांच करवाई। जिसमें से 7 मामलों में शासन के लोक अभियोजन संचालनालय द्वारा मामले वापस लिए जाने की अनुशंसा जिला प्रशासन बुरहानपुर को की गई है। इस सात में से 5 मामलों में बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह भी आरोपी है। दो अन्य मामलों में भी सुरेंद्रसिंह ऊर्फ शेरा आरोपी है। बुधवार को बुरहानपुर में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में आरोपी पक्ष के वकील देवेंद्र चौहान ने पत्रकारों को शासन द्वारा अपराधिक प्रकरणों के प्रत्याहरण के संबंध में जारी दिशा, निर्देशों की जानकारी दी। इस मौके पर विधायक सुरेंद्रसिंह के भतीजे हर्षितसिंह ठाकुर सहित उनके समर्थक भी मौजूद थे। 20 अप्रैल 2018 की घटना के बाद करीब 54आरोपियों के विरूद्ध दर्ज किए गए 9 मामलों में से 8 मामलों में हर्षित ठाकुर भी आरोपी है। ठाकुर हर्षितसिंह ने कहा यह मामले तत्कालीन भाजपा सरकार ने राजनीतिक द्वेष के चलते बनवाए थे और शासन द्वारा मामलों की जांच करवाने के बाद, मामले वापस लिए जाने की अनुशंसा पर सभी उपस्थितजन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार माना।

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक कठुआ कांड के विरोध में 20 अप्रैल 2018 को शहर में एक रैली निकाली गई थी। इस दौरान भीड़ ने तोडफ़ोड़ कर दी थी। इस मामले में ठाकुर सुरेंद्र सिंह युवकों को समझाईश देने के लिए गए थे। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने शेरा सहित युवकों पर केस दर्ज कर लिए थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.