A description of my image rashtriya news बुरहानपुर जान जोखिम में डालकर खतरे का सफर करने पर मजबूर आम जनमानस* - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बुरहानपुर जान जोखिम में डालकर खतरे का सफर करने पर मजबूर आम जनमानस*







बुरहानपुर म प्र (राजूसिंघ राठौड)
जान जोखिम में डालकर खतरे का सफर करने पर मजबूर आम जनमानस*   






                                                         ग्राम जैनाबाद को सीधे बुरहानपुर शहर से जोड़ने के लिए राजघाट के पास ताप्ती नदी पर 11.20 करोड़ की लागत से बने अधुरे ब्रिज पर लोगो ने आवागमन सुरु कर दिया है। लेकिन यह खतरे का सफर आमजन को बडी मुस्किल मे डाल सकता है। क्युकि ब्रिज पर दोनो साइट से रेलिंग नही लगी है जिससे आवागमन कर रहे राहगिरो की थोडी चुक से ही उनकी जान जाने का खतरा है। यहा से आने जाने वाले करीब 2 लाख ग्रामीण 20 किलो मीटर लंबे फेरे से बचने के लिए जान जोखिम मे डालकर यह सफर करने को मजबुर है। हालांकि निर्माणकर्ता कंपनी ने यहा सुचना बोर्ड भी लगाया है जिस पर साफ लिखा है की पुल पर जाना मना है। राहगीर शोहेब ने कहा की जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर ध्यान देना चाहिए। उक्त ब्रिज की  ऊंचाई 10 मीटर, लंबाई 240 मीटर और चौड़ाई 8.40 मीटर की है। यहा से ट्रॉला, ट्रक, ट्रेक्टर, फोर, टू व्हिलर वाहन गुजर सकेंगे। ब्रिज का कार्य सेतु निर्माण कंपनी देख रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.