A description of my image rashtriya news पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने तूफान ग्रस्त क्षेत्रो का दौरा किया.... - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने तूफान ग्रस्त क्षेत्रो का दौरा किया....




बुरहानपुर म प्र( राजूसिंघ राठौड)पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने तूफान ग्रस्त क्षेत्रो का दौरा किया....




बुरहानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव ने आज चूलखान,झिरी,निम्बोला,बसाड़,बोरी,नासिरा बाद,रईपूरा,आदि क्षेत्रों का दौरा किया,तथा आंधी तूफान से किसानों की तबाह हुई फसल के नुकसान का जायजा लिया,ओर मोके पर उपस्थित,बुरहानपुर-नेपानगर के अनुविभागीय अधिकारी,तहसीलदार,तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को तत्काल सर्वे कर मुआवजा सूची बनाने के आदेश दिए,।




श्री यादव ने कहा कि पूरी बर्बाद फसल का सर्वे होगा साथ ही किसानों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा राशि मीले इस हेतु प्रयास किये जायेंगे और मान. मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया जाएगा।

हम किसी भी परिस्थिति में किसानों के साथ है, ओर सरकार इनका पूरा ध्यान रखेगी।





श्री यादव के साथ शासकीय अधिकारियों सहित विधायक सुमित्रा कासडेकर,पूर्व विधायक हमीद काजी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी,किशोर महाजन,नफीस मंशा,अशोक पाटिल,सरपंच पप्पू पाटिल,हर्षराज देवड़ा,रामभाऊ लांडे,रुपिंदरसिंह कीर,रिंकू टाक, रफीक गुलमोहम्मद,वाहिद भाई, विजय पाटिल,कल्पेश पाटिल,अजय उदासीन आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.