डोईफोड़िया(निलेश राठौड़)-हिंदी प्राथमिक शाला मेंथा(खारी) के सेवानिवृत्त प्रधानपाठक भागवत राम माली को विद्यालय परिवार द्वारा बुधवार को भावभीनी विदाई दी गई।विदाई समारोह के अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
जिसमें संकुल फोपनार और शाहपुर संकुल के समस्त शिक्षक,शिक्षिकाओं,गांव के गणमान्य नागरिको के साथ छात्र छात्राएं भी मौजूद थे।फ़ोपनार,शाहपुर के वरिष्ठ शिक्षको के साथ ग्राम पंचायत सरपंच, संकुल प्रभारी प्रकाश प्रजापति एवं शंकर महाराज द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और स्मृति चिन्ह देकर भेंट की गई।
कार्यकम के दौरान शंकर महाराज ने सेवानिवृत्त भागवत माली के प्रति अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा की एक माली जिस प्रकार पौधों को सींचता है,छटाई करता है और सुंदर आकर देता है उसी प्रकार भागवत माली ने पूरी लगन,निष्ठा,और समर्पण से छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार का बीज बोकर निर्माण करने का कार्य अपने कार्यकाल में किया है।शिक्षको के साथ छात्रों ने भी अपने भाव व्यक्त किये।कार्यक्रम का संचालन दिगम्बर महाजन द्वारा किया गया।
विदाई समारोह में शंकर महाराज,सरपंच संगीता भटकरे,उपसरपंच रामसिंग चौहान,संकुल प्रभारी प्रकाश प्रजापति,रामराव तायड़े, नारायण पाटिल,करनसिंग पवार,प्रकाश पाटिल,नरेंद्र काकड़े,देवानंद महाजन,श्रीमती रंजना कुलकर्णी,विजय महाजन,रमेश महाजन ,श्रीमती रुपाली कोचुरे,मनोहर गवले ,जनशिक्षक हारून शेख,धनराज महाजन ,नीलिमा पाटिल सहित फोपनार,शाहपुर के समस्त शिक्षक उपस्तिथ थे।
कोई टिप्पणी नहीं