मालकाना हक एवं नौकरी मिलने हेतु वाल्मिकी संगठन और निगम अधिकारी ने भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियो से भेंट की।
मालकाना हक एवं नौकरी मिलने हेतु वाल्मिकी संगठन और निगम अधिकारी ने भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियो से भेंट की।*
बुरहानपुर मप्र (राजूसिंघ राठौड )सामाजिक कार्यो मे अग्रणी वाल्मीकि संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मुख्य मांग भूमि मालकाना हक एवं बेरोजगारो को नौकरी मिलने के संबंध मे संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल जाकर पेंडिंग कार्य मे गति लाने हेतु उच्च अधिकारियो से भेंट कर विस्तार पुर्वक चर्चा कि। वाल्मिकी संगठन प्रमुख उमेश जंगाले ने बताया की 6 माह पुर्व निगम अधिकारी एवं वाल्मिकी संगठन के पदाधिकारियों ने निगम के आवंटन स्वीपर क्वाटरो का घर - घर जाकर सर्वे किया था जिसकी रिपोर्ट निगम आयुक्त को सौंपी थी उक्त रिपोर्ट को बुरहानपुर निगम अधिकारियो ने उच्च अधिकारियो की सहमति मिलने हेतु भेजी थी। किन्तु रिपोर्ट भेजने के बाद भोपाल से कोई जवाब नही आया जिससे कार्य मे अधिक विलंब हुआ कार्य मे देरी होने के कारण बुरहानपुर पुर्व निगम आयुक्त एवं वर्तमान उप संचालक पवन कुमार सिंह ने निगम अधिकारियो एवं वाल्मीकि संगठन को भोपाल जाने के लिखित आदेश देकर उक्त पेंडिंग कार्य को जल्द पुरा करने को कहा था। किन्तु लिखित आदेश को 4 माह बीतने पर भी उस पर अमल नही किया था। जिसके विरोध स्वरूप वाल्मिकी संगठन ने कुछ दिन पुर्व निगम परिसर मे धरना देकर मामले को जल्द पुरा करने की मांग की थी। जिसे निगमायुक्त भगवानदास भुमरकर ने गंभीरता पुर्वक लेते हुए सहायक राजस्व निरीक्षक रईस अंसारी को तत्काल भोपाल जाने के निर्देश दिये। भोपाल मे वरिष्ठ अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, उप संचालक पवन कुमार सिंह एवं संचालक निलेश दुबे से मुलाकात के दौरान उन्होने कहा की निगम क्वाटरो मे वाल्मिकी समाज के लोग जहा रह रहे है उस भूमि के प्लाट एवं ब्लाक नंबर की सम्पूर्ण जानकारी दी जाये ताकी मालकाना हक संबंधी कार्यवाही जल्द पूरी कर सके। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने ठेका पद्धति को बंद कर वाल्मीकि समाज के बेरोजगार लोगो को निगम मे नौकरियो पर रखने पर भी विशेष चर्चा की उच्च अधिकारियो ने संगठन के लोगो को आश्वस्त किया की जल्द ही बेरोजगारो को नौकरियो मे भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करने पर विचार विमर्श किया जायेंगा। इस दौरान सहायक राजस्व निरीक्षक रईस अंसारी, संस्थापक उमेश जंगाले, रवि जंगाले, रंजीत निधाने, जगदीश, जितेन्द्र, व अन्य लोग मौजुद थे।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं