आदिवासियों पर अत्याचार बर्दाश नही करुँगी - विधायक सुमित्रा कास्डेकर
बुरहानपुर म प्र :- (राजूसिंघ राठौड)आदिवासियों पर अत्याचार बर्दाश नही करुँगी - सुमित्रा कास्डेकर नेपानगर वन परिक्षेत्र के ग्राम बदनापुर में वन विभाग के द्वारा आदिवासियों को वनों से बेदखली के नाम पर जो अत्याचार किया जा रहा है उसे लेकर नेपानगर विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर ने वन मंत्री उमंग सिंघार से मुलाकात कर मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर वन विभाग वनवासियो पर गोली चला रहा है यह सही नही है विधायक ने मांग करते हुए कहा कि वास्तव में यदि कहि अतिक्रमण है तो उसे हटाया जाना चाहिए पर जो आदिवासी कई वर्षों से वन भूमि पर कृषि कर रहे हैं तथा उनके वन पट्टो के प्रकरण चल रहे है जिनके दावे आपत्ति चल रही है जब तक इन प्रकरणों का निराकरण नहीं हो जाता तब तक उन्हें वन भूमि से वंचित न किया जाए विधायक की मांग पर वन मंत्री ने उमंग सिंघार ने आश्वस्त किया है कि किसी भी आदिवासी को कृषि भूमि से वंचित नहीं किया जाएगा साथ ही यह भी कहा है कि कोई भी नया अतिक्रमण वनों में बर्दाश्त नहीं होगा
विधायक ने कहा कि विधानसभा सत्र चालू होने के कारण वह भोपाल में है जल्द बुरहानपुर पहुँचकर बदनापुर जाकर वस्तुस्थति का पता लगाकर मुख्यमंत्री जी से बात करुँगी साथ ही मानव अधिकार आयोग से भी इस मामले में जांच की मांग की जाएगी किसी के साथ भी अन्याय बर्दाश नही किया जाएगा
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं