A description of my image rashtriya news श्री संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 669 वी पुण्यतिथि पर शोभा यात्रा निकाली।* - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

श्री संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 669 वी पुण्यतिथि पर शोभा यात्रा निकाली।*





श्री संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 669 वी पुण्यतिथि पर शोभा यात्रा निकाली।*     




                                                                                 बुरहानपुर (राजूसिंघ राठौड) शहर के राधा वल्लभ मंगल कार्यालय में 30 जुलाई को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शिम्पी समाज ने श्री संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 669 वी पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। शहर के मुख्य मार्ग से नामदेव महाराज की शोभा यात्रा निकाली गईं। शोभायात्रा में संत नामदेव महाराज के जय घोष लगाकर भक्त भजन में जमकर झूमे तत्पश्चात शोभायात्रा भवन में पहुची जहा संत नामदेव महाराज की पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात स्कूल में दसवीं,बारवी पास बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। कार्यक्रम मे पहुचे महापौर अनिल भोसले, निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह एवं निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला का पुष्पहार से स्वागत किया गया।







 अनिल भोसले ने कहा शिम्पी समाज अच्छा समाज है सभी समाज जन को संगठित होने की बात कही। निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने समाज के कार्यक्रम के लिए जल्द से जल्द भवन बनवाने का आश्वासन दिया। इसी तरह शांति पूर्वक नामदेव महाराज की पुण्यतिथि का कार्यक्रम महाप्रसादी के बाद संपन्न हुई इस पुण्यतिथि में उपस्थित संयोजक संजय शिम्पी, अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप खैरनार, उपाध्यक्ष भोजराज संधानसी,सचिव श्याम सोनवणे,उपसचिव विनोद जाधव,कोषाध्यक्ष राजेश मांडगे,प्रवक्ता ओम प्रकाश मांडवकर, सह प्रवक्ता मनोज सोनवणे, मीडिया प्रभारी, रितेश बाविस्कर,सह मीडिया प्रभारी मनोज गवांदे सहित शिम्पी समाज का युवा संगठन के साथ सभी महिला एवं पुरुष भारी संख्या में उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.