नमो महिला शक्ति मोर्चा की प्रदेशउपाध्यक्ष बनी रजनी चौकसे
बुरहानपुर म.प्र(किशोर चौहान)-नमो महिला शक्ति मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजली शुक्ला एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता भार्गव मित्रा के आदेशानुसार पूर्व जनपद सदस्य रजनी दीपक चौकसे को प्रदेशउपाध्यक्ष बनाया गया है।
रजनी चौकसे द्वारा बताया गया कि नमो महिला शक्ति मोर्चा केंद्र की योजना से बनाई गई एक महिला मोर्चा है जिसमे केंद्र की योजना अनुसार सभी जिले,विभाग,प्रदेश में महिलाओं की कार्यकारणी समिति बनानी है उनका उद्देश्य केंद्र में चल रही मोदी सरकार की योजना से सभी जनता एवं महिलाओं को अवगत करवाना है एवं महिलाओं की समस्या का निराकरण करना मोर्चा का उद्देश्य है।
चौकसे ने बताया कि मेरे द्वारा बहुत जल्द बुरहानपुर जिले में नमो महिला शक्ति मोर्चा की कार्यकारणी घोषित की जाएंगी।
इस बीच रजनी चौकसे को नमो महिला शक्ति मोर्चा के प्रदेशउपाध्यक्ष बनने पर परिवार एवं पदाधिकारियों ने बधाई दी।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं