टेक्मो पाइप फेक्ट्री के पास वाले नाले से उस वक्त लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नालों को
बुरहानपुर म प्र (राजूसिंघ राठौड)तेज बारिश के चलते बुरहानपुर शहर में नदी नाले जहा उफान पर बह रही थी ।
टेक्मो पाइप फेक्ट्री के पास वाले नाले से उस वक्त लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नालों को इस तरह पार कर रहे थे की मानो लोगो को अपनी जान की जरासी भी फिक्र नही। इस दौरान उफनती नालों में पुलिया पार करते समय सावधानी का बोर्ड भी नही नजर आया । नदी नालों से बह जाने की की घटनाए होने के बाद भी पुलिया पार कर रहे लोगो को रोकने की कोशिश नही की बल्कि खुद अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया पार कर निकलते बने। जिला प्रशासन का दायित्व बनता है कि इस तरह के आपदाग्रस्त क्षेत्रो में कोई जनहानि ना हो इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करवाना चाहिए।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं