राष्ट्रिय कार्यक्रम पल्स पोलियो अभियान 7 अप्रेल से 9 अप्रेल तक जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चो को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाने
बुरहानपुर (चीफ एडिटर राजू राठौड) .- राष्ट्रिय कार्यक्रम पल्स पोलियो अभियान 7 अप्रेल से 9 अप्रेल तक जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चो को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाने के लिए जन जागरण
हेतु 6 अप्रेल 2019 शनिवार को वृहद स्तर पर पल्स पोलियो रैली का आयोजन शासकीय सावित्री बाई फुले कन्या उ मा विद्यालय से प्रारम्भ होकर कमल टाकिज , गाँधी चौक , प्रकाश टाकिज , मंडी चौराहा , टेम्पो स्टेंड , जय स्तम्भ , शिव कुमार चौराहे से होते हुए शासकीय पूर्व नेहरु चिकित्सालय प्रागण में समापन समारोह में परिवर्तित हुई l
उक्त रैली जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री उमेश कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शहर की सामजिक संस्थाओ जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर ,जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के अध्यक्ष महेंद्र जैन ,रोटरी क्लब बुरहानपुर के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता , IMA अध्यक्ष एवं रेड्क्रोस के प्रमुख डॉ. के पी श्रोती , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह वर्मा , जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. व्ही के खरे, DPM प्रवीन भार्गव , मिडिया प्रभारी रविन्द्र सिंघ राजपूत ,आर आई विजय सोनी , BIMTS कोलेज के छात्र एवं छात्राव के साथ साथ जायंट्स सचिव डॉ. फोजिया सोडावाला , जनजाग्रति संस्था सचिव नंदकिशोर जांगडे एवं उपरोक्त संस्थाओ के सम्मानीय सदस्य गन सर्व श्री डॉ. अशोक गुप्ता , राजेंद्र सलूजा अताउल्ला खान , कृष्णदास गाँधी , परवेज खान बहादुर , आशा कार्यकर्ता ,ए एन एम् , बी एस डब्लू के विद्यार्थी ,एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l
पल्स पोलियो रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह वर्मा ने कलेक्टर महोदय के निर्देशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l रैली को संबोधित करते हुए डॉ. विक्रम सिंह वर्मा ने कहा की पल्स पोलियो के अभियान के इस पुनीत कार्य को सम्पन्न कराने में जन जन का सहयोग अपेक्षित होगा तभी हमारी पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध होगी l
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. व्ही के खरे ने कहा की पहले सम्पन्न हुए पल्स पोलियो अभियान दो चरणों में सम्पन्न होते थे l इस बार यह अभियान एक ही चरण में सम्पन्न होगा l जिले एवं शहर की जनता को यह जानकारी होना चाहिए की जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो बूथ पर ले जाकर दवाई पिलाना इसलिए आवश्यक है की जिले एवं देश में एक भी बच्चा पोलियो की दवाई पिने से वंचित ना रहे जिससे नौनिहाल पोलियो की बीमारी से ग्रसित ना हो पाए l
और यह तभी संभव है की जिले एवं देश के प्रत्येक माता पिता अपने अपने जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चो को अनिवार्य रूप से अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर प्रथम दिवस पर ही पोलियो की दवा अवश्य रूप से पिलाये l डॉ. खरे ने कहा की पहले देश में पोलियो के प्रकरण ज्यादा पाए जाते थे l किन्तु जब से पल्स पोलियो अभियान का कार्यक्रम शुरू हुआ है l तब ही से धीरे धीरे पोलियो से ग्रसित प्रकरण कम होते गये और वर्तमान में हमारा भारत देश पुर्णतः पोलियो मुक्त देश है l हम गर्व से कह सकते है l पोलियो मुक्त भारत देश है हमारा इस बात को चरितार्थ करने में देश की जनता का बहुत बड़ा योगदान है l
कार्यक्रम का संचालन जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने किया l आभार प्रदर्शन स्वस्थ विभाग के आर आई विजय सोनी ने किया l उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग के मिडिया प्रभारी रविन्द्र सिंह राजपूत ने दी l सलग्न रैली अवसर के छायाचित्र l
कोई टिप्पणी नहीं