A description of my image rashtriya news पत्रकार कल्याण संगठन ने माखन दादा की 130वी जयंती मनाई* - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पत्रकार कल्याण संगठन ने माखन दादा की 130वी जयंती मनाई*

*पत्रकार कल्याण संगठन ने माखन दादा की 130वी जयंती मनाई*

                            

बुरहानपुर(राजू राठौड चीफ एडिटर) पत्रकारिता पितृ पुरुष स्वर्गीय माखनलाल चतुर्वेदी की 4 अप्रैल 2019 को 130वी जयंती के उपलक्ष में मंडी बाजार स्थित कार्यालय पर पत्रकार कल्याण संगठन द्वारा माखनलाल दादा के चित्र पर माल्यार्पण कर पत्रकारो ने उन्हें नमन किया। तत्पश्चात पत्रकार कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष उमेश जंगाले ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माखन दादा का जन्म 4 अप्रैल 1889 को बाबई में हुआ। उन्हें साहित्य अकादमी अवार्ड से 1955 और 1963 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। दादा माखनलाल प्रभा, कर्मवीर और प्रताप नामक प्रतिष्ठित अखबार के संपादक रहे। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ देश भर में जाग्रति फैलाई। हिंदी भाषा पर आघात करने वाले राज्य भाषा संविधान संशोधन विधेयक का विरोध किया। राष्ट्रकवि ने 10 सितंबर 1967 को पद्मभूषण अलंकरण लौटा दिया। 30 जनवरी 1968 में उनका निधन हो गया। आज हमें भी दादा आदर्श मानते हुए निर्भीक, निष्पक्ष पत्रकारिता करने की आवश्यकता है। जंगाले ने कहा कि सभी पत्रकार एक दूसरे के सुख दुख में सदैव तत्पर रहें और एकजुटता से संगठित होकर कार्य  करें इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश जंगाले, सचिव राजू राठौड़, उपाध्यक्ष अमर दीवाने उपाध्यक्ष शकील खान उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम सह सचिव मुजफ्फर अली शाहपुर अध्यक्ष नितिन पंडित सचिव अनिल महाजन सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.