A description of my image rashtriya news वाल्मीकि संगठन की महिला मंडल का गठन किया गया 300 से अधिक महिला जुड़ी - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

वाल्मीकि संगठन की महिला मंडल का गठन किया गया 300 से अधिक महिला जुड़ी

वाल्मीकि संगठन की महिला मंडल का गठन किया गया 300 से अधिक महिला जुड़ी



बुरहानपुर। वाल्मीकि संगठन द्वारा मंडी बाजार स्थित कार्यालय पर वाल्मीकि महिला मंडल का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें संस्थापक उमेश जंगाले ने बताया कि बुरहानपुर के वाल्मीकि (मेहतर) समाज के इतिहास में सर्वप्रथम 300 से  अधिक महिला स्वेच्छा से संगठन से जुड़ी है। महिलाओं को जोड़ने का उद्देश्य संगठन में महिलाओं की भागीदारी एवं समाज के सिद्धांतों का पालन करने, सामाजिक, धार्मिक व 




सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने, बौद्धिक विकास के लिए निरंतर प्रयासशील रहने, समाज की उन्नति व समाज सेवा तथा एकता एवं अखण्डता के मकसद को लेकर महिला मंडल का गठन किया गया। तत्पश्चात नवागत महिला पदाधिकारीयो को समाज में जनजागृति फैलाने की शपथ दिलाई गई। जंगाले ने कहा कि नारी शक्ति के बिना हर कार्य अधूरे हैं नारी को भी हर जगह सम्मान व स्थान मिलना अत्यंत आवश्यक है। महिला मंडल की 




बैठक में पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का चयन किया गया। इसके बाद महिला मंडल अध्यक्ष दीपा डोलकर, 




सचिव पूजा घारू, उपाध्यक्ष गंगा चावरे, सुनीता सुंगत, अंजनी सिसवाल, महासचिव नीतू सोनवाल, शारदा गोहर, आशा करोसिया, मीना सोदे, निर्मला सोदे, सह सचिव नीतू चनाल आरती घारू, मीरा हीरे कंचन घारू, सारिका 



पारोचे, महामंत्री शिवानी बोयत, संगठन मंत्री कोकिला चावरे, चंदा खरे,  सहित 300 से अधिक महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की नियुक्ति पर सभी ने एक दूसरे को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दी।


राष्ट्रीय न्यूज़

खबरे देश प्रदेश की

चीफ एडिटर

राजू राठौड

9424525101,6260601991


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.