A description of my image rashtriya news आसियान-इंडिया यूथ समिट’ में 10 दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संयुक्त युवा शिखर सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना दीदी ने वक्ता के रूप में रखें विचार* - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आसियान-इंडिया यूथ समिट’ में 10 दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संयुक्त युवा शिखर सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना दीदी ने वक्ता के रूप में रखें विचार*

*’आसियान-इंडिया यूथ समिट’ में 10 दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संयुक्त युवा शिखर सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना दीदी ने वक्ता के रूप में रखें विचार



बुरहानपुर। गुवाहाटी में भारत सरकार, इंडिया फाउंडेशन तथा आसियान सचिवालय द्वारा आयोजित दूसरे ’आसियान-इंडिया यूथ समिट’ में प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) वक्ता के रूप में सम्मिलित हुई। श्रीमती चिटनिस ने प्रथम दिवस भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव जी तथा मलेशिया के राजदूत डी. हिदायत अब्दुल हमीद जी के साथ सहभागी होकर आसियान-भारत के राजनितिक 



संबध तथा सुशासन विषय पर आसियान देशो तथा भारत के युवा प्रतिनिधियों के समक्ष अपने विचार रखे। इसी प्रकार 5 फरवरी को गुवाहाटी में भारत सरकार, इंडिया फाउंडेशन तथा आसियान सचिवालय द्वारा आयोजित दूसरे ’आसियान-इंडिया यूथ समिट’ के संवाद सत्र में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लब देब जी, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू एवं आसाम के राज्यपाल जगदीश मुखी के साथ श्रीमती चिटनिस ने सहभागिता की।




आसियान-भारत वार्ता भागीदारी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष इंडिया फाउंडेशन, विदेश मंत्रालय भारत सरकार, एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस (आसियान सचिवालय) द्वारा सयुंक्त रूप से दूसरे आसियान-इंडिया यूथ समिट का आयोजन आसाम की राजधानी गुवाहाटी में 3 से 7 फरवरी 2019 तक किया जा रहा है। जिसमें भारत समेत आसियान (एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट नेशन्स) जो इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रूनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार, कंबोडिया इन 10 दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का समूह का संयुक्त युवा शिखर सम्मेलन है। इस दूसरे आसियान-इंडिया यूथ समिट में भारत समेत 10 आसियान देशों से 150 से अधिक युवा नेताआंे, युवा बुद्धिजीवी एवं विचारकों को आमंत्रित किया गया है। इस समिट हेतु विशेष रूप से आसियान एवं भारत के युवा नेताआंे को संबोधित करने हेतु मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) को भी आमंत्रित किया गया है।




दूसरे ’आसियान-इंडिया यूथ समिट’ के द्वितीय दिवस श्रीमती चिटनिस ने मलेशिया के राजदमत डी.हिदायत अब्दुल हमीद जी के साथ सहभागी होकर आसियान भारत के संबंधों हेतु ‘गवर्नेंस एंड पॉलिटी‘ की महत्ता तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक्ट ईस्ट पॉलिसी को पूरा करने में इसके महत्वपूर्ण योगदान पर आसियान एवं भारत के युवा प्रतिनिधियों के साथ विचार साझा किए।




सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहा कि सुशासन हेतु लोगों की ईच्छा-आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर सरकारों ने नीतियां बनानी चाहिए। आसियान और भारत के मजबूत संबंध आज इस क्षेत्र के लोगों की आकांशा का सम्मान है। हम सब को प्रधानमंत्री मा.नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने सत्ता में आते ही नार्थ ईस्ट इंडिया (पूर्वोत्तर भारत) के महत्व को समझा और आसियान देशों से संबंधांे को मजबूत करने हेतु एक्ट ईस्ट पॉलिसी लाई तथा उसके क्रियान्वयन हेतु सार्थक प्रयास किए। 



भारत सरकार द्वारा यह दूसरा आसियान इंडिया यूथ समिट नार्थ ईस्ट में आयोजित करना भी उसी दिशा में एक कदम है। मैं भारत सरकार इंडिया फाउंडेशन तथा आसियान सचिवालय को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे 10 आसियान देशांे के प्रतिनिधियों को संबोधित करने का मौका दिया।



गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आसियान राष्ट्रों को हमेशा अपनी विदेश नीति का केंद्र बिंदु रखा है तथा उन्हीं की मंशा रूप भारत और आसियान के युवा बुद्धिजीवी, विचारक एवं नीति निर्धारक इस शिखर सम्मेलन के माध्यम से नीतियों और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, ताकि संबंधित राष्ट्रों के बीच अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को बढ़ाया जा सके और इस क्षेत्र को साझा समृद्धि के युग में प्रवेश किया जा सके।

राष्ट्रीय न्यूज़

खबरे देश प्रदेश की

चीफ एडिटर

राजू राठौड

9424525101,6260601991

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.