महिलाओं को लेकर गंभीर भाजपा
महिलाओं को लेकर गंभीर भाजपा
आम चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। गुरूवार को महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष तारा देवी वर्मा ने किया। उन्होंने आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से रणनीति तैयार की। साथ ही साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की घर-घर जाकर लोगों को बताने का संकल्प लिया।
बैठक में भव्य महिला सम्मेलन, प्रबुद्ध महिलाओं का सम्मान, कमल शक्ति अभियान समेत दर्जनों आयोजित कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बोलते हुए जिला महामंत्री सोनिया राजपूत ने कहा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को लेकर गंभीर है। महिलाओं को आगे लाने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जा रहा है। इसी को देखते हुए भाजपा ने 16 से 22 जनवरी तक 1857 के शहीद स्मारकों पर कार्यक्रम व शहीद परिवारों का सम्मान आयोजित किया जाएगा। साथ ही साथ शहीद सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। महामंत्री ज्योति केशरवानी ने बताया कि कमल शक्ति अभियान कार्यक्रम 10 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक आयोजित किया जाना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं से मिलकर उन्हें सरकार की योजनाएं बतानी है। बैठक में अन्नू केशरवानी, कविता केशरवानी, सतरूपा पाठक, शशि केशरवानी, सीता देवी, सुमन देवी, सुषमा केसरवानी, रामकली पटेल आदि महिलाएं शामिल रहीं।
अरविंद तिवारी की रिपोर्ट
राष्ट्रीय न्यूज चैनल
खबरें देश प्रदेश की
चीफ इन एडिटर
राजु राठौड़
9424525101,6260601991
कोई टिप्पणी नहीं