जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर श्री 1008 महावीर भगवान का तप कल्याणक दिवस मनाया गया|

जैन समाज समाचार
बुरहानपुर :- रविवार को जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर श्री 1008 महावीर भगवान का तप कल्याणक दिवस मनाया गया| मंदिर अध्यक्ष महावीर जैन ने बताया की तप दिवस के उपलक्ष्य में महावीर मार्ग स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मे भगवान महावीर की प्रतिमा को वेदी पर विराजमान किया गया |रविवार के दिन सुबह 7:00 बजे से पंड़ित सुरेन्द्र भारती व पंड़ित कमलेश शास्त्री के सान्निध्य मे विनय पाठ व मंगल पाठ, भगवान आदिनाथ, पार्श्वनाथ, शांतिनाथ, मुनिसुव्रतनाथ जलाभिषेक, शांतिधारा की गई| नितिन जैन ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज व संघ व्दारा
ललितपुर मे पांच दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव मे बुरहानपुर जैन मंदिर की प्रतिमा महावीर भगवान प्रतिमा को सुरिमंत्रो ये प्रतिष्ठा कर पुजनिय बनाया गया है| प्रतिष्ठी प्रतिमा शांतिधारा सौभाग्य फोफनार महावीर जैन ने कि| बडवाह के संगीतकार कमल जैन ने नित्य नियम पूजा, नवदेवता की पूजा, भगवान आदिनाथ की पूजा, भगवान महावीर की पूजा, चौबीस तीर्थंकर की पूजा, भक्तिमय भजनो पर समाजजन थिरके| पश्चात पंडित मंत्रोत्तार कर वेदी पर भगवान महावीर को विराजमान का सौभाग्य प्रकाशचंद जैन परिवार व्दारा कि गई| सिंहासन, भामण्डल, छत्र, यन्त्र, अष्ट प्रतिहार्य, अष्ट मंगल द्रव्य चढ़ाये गये| कोषाध्यक्ष विमल पाटनी ने कहा की धार्मिक आयोजन मे समाज की महिला मंड़ल ने केसरिया साड़ी और पूजन मे भाग लिया| मंदिर पर विघुत सज्जा की गई है| आकर्षक रांगोली बनाई गई थी| महाआरती की गई| सायं 7:00 बजे सामूहिक आरती कर एक घंटे का संगीतमय 374 वाँ णमोकार मंत्र का पाठ किया गया| विभिन्न भजन पर पाठ किया गया|
चीफ एडिटर राजू राठौड़
9414525101 |
कोई टिप्पणी नहीं