A description of my image rashtriya news पांच मकानों को आग ने लिया चपेट में, विधायक मंजू दादू ने मौके पर पहुंचकर जाना पीड़ितों का दर्द। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पांच मकानों को आग ने लिया चपेट में, विधायक मंजू दादू ने मौके पर पहुंचकर जाना पीड़ितों का दर्द।

पांच मकानों को आग ने लिया चपेट में, विधायक मंजू दादू ने मौके पर पहुंचकर जाना पीड़ितों का दर्द।

आग से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचीं विधायक मंजू दादू, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

- ग्राम पिपराणा के चिरौंजी माल फाल्या में आग से पांच मकान प्रभावित

- तहसीलदार को जल्द राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश
बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धुलकोट के ग्राम पिपराणा स्थित चिरौंजी माल फाल्या में कल शाम अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से पांच मकान प्रभावित हुए। घटना की जानकारी मिलने पर आज को विधायक मंजू दादू प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचीं। 

उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। 

विधायक ने संबंधित तहसीलदार को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए आग से प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में आवश्यक सहायता मिले, इसके लिए प्रशासन प्राथमिकता से कार्यवाही सुनिश्चित करे। 

इस दौरान तहसीलदार, मंडल अध्यक्ष राजेश चारण, महामंत्री मनोज दांगोडे, विकेश किराड़े, लोकेंद्र सेन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.