डाभिया खेड़ा में त्रिपुरारी पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब! प्रभात फेरी, भजन-कीर्तन और भंडारे में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा।
डाभिया खेड़ा में त्रिपुरारी पूर्णिमा और कार्तिक मास समापन पर प्रभात फेरी और भंडारा।
दिगम्बर तायडे की रिपोर्ट
बुरहानपुर जिले के ग्राम डाभिया खेड़ा में त्रिपुरारी पूर्णिमा और कार्तिक मास के समापन के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सुबह गांव के राम मंदिर से भजन-कीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामदेव बाबा मंदिर तक पहुंची। प्रभात फेरी में महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें