A description of my image rashtriya news खकनार में अवैध हथियारों का सौदागर गिरफ्तार! बेचने निकला था देशी पिस्टल, पुलिस ने दबोचा; ₹31 हजार का हथियार जब्त - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

खकनार में अवैध हथियारों का सौदागर गिरफ्तार! बेचने निकला था देशी पिस्टल, पुलिस ने दबोचा; ₹31 हजार का हथियार जब्त

खकनार में अवैध हथियारों का सौदागर गिरफ्तार! बेचने निकला था देशी पिस्टल, पुलिस ने दबोचा; ₹31 हजार का हथियार जब्त।

अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी को दबोचा देशी पिस्टल व मैग्जीन जब्त
       
बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री जयराज सोलंकी के मार्गदर्शन में अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय-विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खकनार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 

घटना का विवरण: दिनांक 17/11/2026 को थाना खकनार की पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम खकनार बस स्टैंड पर मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से थाना प्रभारी खकनार श्री अभिषेक जाधव को सूचना प्राप्त हुई कि साईंबाबा स्कूल के सामने रोड पर, ग्राम खकनार में एक व्यक्ति काली पगड़ी, काली टी-शर्ट एवं पीले रंग का लोअर पहने खड़ा है, जिसके पास अवैध पिस्टल है और वह उसे बेचने की फिराक में है। सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी खकनार श्री अभिषेक जाधव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्काल गवाहों को साथ लेकर मुखबिर के बताए स्थान साईंबाबा स्कूल के सामने पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मिलनसिंह पिता शीतलसिंह सिकलीगर (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम पाचौरी, थाना खकनार बताया। 

जप्ती एवं वैधानिक कार्यवाही: पंचान के समक्ष आरोपी की तलाशी लेने पर उसके लोअर की बाईं जेब से 01 नग हस्तनिर्मित देशी पिस्टल (कीमती लगभग ₹30,000/-) एवं 01 नग खाली मैग्जीन (कीमती लगभग ₹1,000/-), कुल मश्रुका ₹31,000/- बरामद हुआ। हथियार रखने व ले जाने के संबंध में वैध लाइसेंस मांगने पर आरोपी के पास कोई दस्तावेज नहीं होना पाया गया। उक्त कृत्य पर आरोपी के विरुद्ध थाना खकनार में अपराध क्रमांक 538/2026, धारा 25(1-B)(a) आयुध अधिनियम, 1959 (संशोधन 2019) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से हथियार के स्रोत एवं अन्य संभावित संलिप्तताओं के संबंध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

वर्ष 2026 में अवैध शस्त्र व्यापार के विरुद्ध खकनार पुलिस के प्रयास:

अवैध शस्त्रों के निर्माण एवं अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। बीते एक वर्ष में इस दिशा में की गई कार्यवाही के तहत कुल 10 अपराध पंजीबद्ध कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके कब्जे से 41 पिस्टल, 12 मैग्जीन एवं 45 कारतूस जप्त किए गए हैं।

सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खकनार निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि तारक अली, प्र.आर. 272 सतीश सूर्यवंशी, प्रआर 469 संदीपसिंह सोलंकी, आर. 33 विजेन्द्र देवल्ये एवं आर. 561 कैलाश मोरे, आर 556 सुरेश गुथरिया, आर 197 अर्जुन, आर 73 खुमसिंह, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.