A description of my image rashtriya news सरकारी संस्थानों में डिप्टी कलेक्टर तपिश पांडे की औचक दबिश! अव्यवस्थाएं मिलने पर लगाई फटकार, मचा हड़कंप - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

सरकारी संस्थानों में डिप्टी कलेक्टर तपिश पांडे की औचक दबिश! अव्यवस्थाएं मिलने पर लगाई फटकार, मचा हड़कंप

सरकारी संस्थानों में डिप्टी कलेक्टर तपिश पांडे की औचक दबिश! अव्यवस्थाएं मिलने पर लगाई फटकार, मचा हड़कंप

बुरहानपुर शहर में शासकीय संस्थानों की व्यवस्थाओं को परखने के लिए डिप्टी कलेक्टर तपिश पांडे ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उर्दू प्राथमिक शाला मंडी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबाग और शहर की आंगनवाड़ियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की जांच की गई और अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई गई।
डिप्टी कलेक्टर तपिश पांडे ने उर्दू प्राथमिक शाला मंडी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने शहर की आंगनवाड़ियों में पहुंचकर बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे नाश्ते एवं भोजन की गुणवत्ता की जांच की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से आवश्यक जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं के संबंध में भी पूछताछ की गई।

वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबाग में निरीक्षण के दौरान विभिन्न रजिस्टरों की जांच की गई। डिप्टी कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ से चर्चा कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जहां अनियमितताएं सामने आईं, वहां संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।

औचक निरीक्षण से सरकारी संस्थानों में जिम्मेदारी और जवाबदेही को लेकर प्रशासन का सख्त रुख सामने आया।** अब देखना होगा कि निरीक्षण के बाद संबंधित संस्थानों की व्यवस्थाओं में कितना सुधार होता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.