A description of my image rashtriya news संघर्ष वाहन चालक-मालक यूनियन महाराष्ट्र में नई नियुक्तियां - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

संघर्ष वाहन चालक-मालक यूनियन महाराष्ट्र में नई नियुक्तियां

संघर्ष वाहन चालक-मालक यूनियन महाराष्ट्र में नई नियुक्तियां
चालक-मालिकों के हक, न्याय और सहायता के लिए ईमानदारी से कार्य करने का नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया संकल्प।

लियाकत खान की रिपोर्ट
जलगांव जामोद। संघर्ष वाहन चालक-मालक यूनियन संघ, महाराष्ट्र राज्य की ओर से संगठन विस्तार एवं विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष सैय्यद जुनेद एवं संस्थापक महासचिव अमजद खान के आदेशानुसार संगठन में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गईं।
इस अवसर पर लियाकत खान को महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता, राजेंद्र ससाणे को मीडिया प्रभारी, शेख शहेज़ाद को सोशल मीडिया प्रभारी, मोहम्मद फारूक को बुलढाणा जिला कार्याध्यक्ष तथा आकाश वानखड़े को बुलढाणा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।


यूनियन के नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि वाहन चालक-मालिकों के हितों, उनके अधिकार, न्याय एवं सहायता के लिए लगातार कार्य करने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान को ध्यान में रखते हुए संघर्ष वाहन चालक-मालक यूनियन महाराष्ट्र की कोर कमेटी की ओर से इन नियुक्तियों का निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों को प्राथमिकता देते हुए चालक-मालिकों के हित में पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।


पदाधिकारी एवं सदस्यों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में संघर्ष वाहन चालक-मालक यूनियन संघ के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल मोईन, महाराष्ट्र प्रदेश सदस्य अब्दुल हफीज, प्रदेश सदस्य मिर्जा सोफियान, प्रदेश सदस्य वैभव परिहार, प्रदेश सदस्य समीर खान, प्रदेश सदस्य अनीस खान, बुलढाणा जिलाध्यक्ष जावेद उल्लाह खान, जलगांव जामोद शहराध्यक्ष सिद्दीक देशमुख, निलेश केदार, ऋषिकेश बडे, बाबा पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने तथा वाहन चालक-मालिक समाज की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को मजबूती से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.