बुरहानपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में खेलते-खेलते घर की राह भटकी 02 वर्षीय मासूम, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया।
बुरहानपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में खेलते-खेलते घर की राह भटकी 02 वर्षीय मासूम, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया।
बुरहानपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में मेट्रो हॉस्पिटल के पास में एक 02 वर्षीय बालिका मिली है,जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15/10/2026 को सुबह 09:36 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक नीरज ठाकुर एवं पायलेट दीपक चौधरी ने मौके पर पहुँचकर 02 वर्षीय बालिका को संरक्षण में लिया, बालिका परिजन के बारे में कोई जानकारी नही दे पा रही थी। डायल-112 जवानों ने बालिका को साथ लेकर आस-पास के क्षेत्रों में पूछताछ करने पर भी बालिका के परिजन की जानकारी नही मिलने पर, बालिका की सूचना सम्बंधित थाने पर देने पर पता चला कि बालिका के परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाना आये है, डायल-112 जवानों ने बालिका को एफ.आर.व्ही वाहन से साथ लेकर थाना पहुँचे, जहाँ बालिका के परिजन मिले। जिन्हें बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं