A description of my image rashtriya news जन्माष्टमी पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में हुआ विशेष पोषण आहार का आयोजन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जन्माष्टमी पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में हुआ विशेष पोषण आहार का आयोजन


जन्माष्टमी पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में हुआ विशेष पोषण आहार का आयोजन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शुभांगी मजूमदार के नेतृत्व में सेक्टर आलमगंज, मोमिनपुरा,और दाउदपुरा वार्ड ,शाहबाजार वार्ड की समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में विशेष पोषण आहार कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। शासन के निर्देशानुसार 06 माह से 06 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं को विशेष पोषण आहार उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं माताओं को विशेष पोषण आहार के रूप में खीर, पूड़ी एवं सब्जी तथा निर्धारित मेन्यू अनुसार पौष्टिक भोजन प्रदान किया गया। साथ ही श्री कृष्ण और राधा बनाकर 
आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जन्माष्टमी पर्व को उत्साहपूर्वक मनाते हुए श्रीकृष्ण की वेशभूषा, बाल कृष्ण की झांकी, और मटकी फोड़ कार्यक्रम एवं भजन एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,वार्ड के हितग्राही परिवारों की सहभागिता रही !
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शुभांगी मजूमदार के द्वारा बच्चों एवं महिलाओं में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। जो श्री कृष्ण और राधा बने थे उन बच्चों को पुरस्कार परियोजना अधिकारी श्रीमती वंदना इंगले के द्वारा वितरण किए गए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती कुसुम लता तिवारी शफक खान एवं उषा महाजन तथा वार्ड की महिलाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैँ

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.