A description of my image rashtriya news भील सेना ने किया संगठन का विस्तार: खातला में नई कार्यकारिणी गठित, पूनम भास्करे बने धुलकोट क्षेत्र मंडल अध्यक्ष। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

भील सेना ने किया संगठन का विस्तार: खातला में नई कार्यकारिणी गठित, पूनम भास्करे बने धुलकोट क्षेत्र मंडल अध्यक्ष।

भील सेना ने किया संगठन का विस्तार: खातला में नई कार्यकारिणी गठित, पूनम भास्करे बने धुलकोट क्षेत्र मंडल अध्यक्ष।

बुरहानपुर। आदिवासी समाज के अधिकारों और सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय संगठन 'भील सेना' का बुरहानपुर जिले में लगातार विस्तार जारी है। इसी कड़ी में भील सेना जिलाध्यक्ष मनोज बोरकर के नेतृत्व में धुलकोट क्षेत्र के ग्राम खातला में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से धुलकोट क्षेत्र की नई कार्यकारिणी टीम का गठन कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार सौंपा गया।
संगठन के प्रदेश अधिकारी नितेश गोलकर की गरिमामयी उपस्थिति में धुलकोट क्षेत्र कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की गई। नई टीम में सर्वसम्मति से पूनम भास्करे को धुलकोट क्षेत्र मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही ध्रुव भास्करे को मंत्री, विकास बारे को सचिव तथा राजेश बारे को सचिव पद पर मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री कृष्णा सोनवने, जिला उपाध्यक्ष सोनू वाधे, जिला सचिव गजू वाधे, जिला महासचिव विक्की वाकले तथा सहकोषाध्यक्ष निखिल भास्करे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता विशाल सिरतुरे, मिलिंद जी एवं आकाश गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गरिमामयी मौजूदगी रही।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज बोरकर एवं प्रदेश अधिकारी नितेश गोलकर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पूनम भास्करे एवं पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक समरसता और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रखरता से उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि नई टीम धुलकोट क्षेत्र में युवाओं को एकजुट करने और जनहित के मुद्दों पर निष्ठापूर्वक कार्य करेगी।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पूनम भास्करे एवं अन्य पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.