सेवा संकल्प बाइक रैली ने पकड़ी रफ्तार: नेपानगर से महाराष्ट्र की ओर रवाना हुए यात्री, किसान मोर्चा ने किया स्वागत
बुरहानपुर/नेपानगर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया गया। यात्रा के नेपानगर पहुंचने पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल जाधव (पिंटू जाधव) ने सेवा संकल्प बाइक रैली में सहभागिता की और बाइक पर सवार होकर यात्रा का हिस्सा बने। नेपानगर से यात्रा को आगे मेलघाट विधानसभा, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) की ओर रवाना किया गया।
यात्रा के दौरान विभिन्न ग्रामों में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ यात्रियों का स्वागत किया। बाइक रैली में शामिल यात्रियों ने सेवा, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ आगे की यात्रा शुरू की।
नेपानगर से महाराष्ट्र की ओर बढ़ी सेवा संकल्प बाइक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली। यात्रा अपने निर्धारित गंतव्य की ओर आगे बढ़ती रही।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं