झांझर डैम में डूबते व्यक्ति को डायल 112 की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला, बचाई जान
बुरहानपुर जिले के थाना निंबोला क्षेत्र स्थित झांझर डैम में आज एक व्यक्ति द्वारा पानी में उतरकर आत्मघाती कदम उठाने की सूचना डायल-112 पर प्राप्त हुई। डायल 112 (FRV 10) को सूचना इवेंट क्रमांक 3209 मिलते ही डायल 112 कंट्रोल रूम में तैनात महिला आरक्षक रजनी सोलंकी द्वारा तुरंत FRV 10 टीम तुरंत सूचना देकर बिना समय गंवाए घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
घटनास्थल पर पहुंचकर डायल 112 में तैनात प्रधान आरक्षक 406 मो. अलताफ, पायलट जितेंद्र एवं थाना निंबोला से प्रधान आरक्षक 492 आनंद प्रधान, आरक्षक प्रधान बडोले, तथा आरक्षक 46 शिवकरण जमरे ने असाधारण तत्परता और सूझबूझ दिखाई। टीम ने अपनी जान की परवाह न करते हुए गहरे पानी में फंसे 60 वर्षीय व्यक्ति सुधाकर महाजन निवासी जयराम वाटिका बुरहानपुर को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद परिजनों को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। परिजनों ने संकट के समय डायल 112 के इस त्वरित रिस्पॉन्स और जीवन रक्षक प्रयास के लिए पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा व्यक्ति को सुरक्षित अपने साथ ले गए।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं