A description of my image rashtriya news सत्संग के सुरों में गूंजा भैया जी का स्मरण, स्व. ठा. वीरेन्द्रसिंहजी को अर्पित किए श्रद्धासुमन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

सत्संग के सुरों में गूंजा भैया जी का स्मरण, स्व. ठा. वीरेन्द्रसिंहजी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

शिक्षा क्षेत्र के क्रांतिदूत स्व. ठा. वीरेन्द्रसिंहजी की अष्ठम पुण्यतिथि के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग सत्संग के माध्यम से भक्तिमय श्रद्धांजलि अर्पित की।

सेवासदन शिक्षा समिति बुरहानपुर के यशस्वी अध्यक्ष, विकास पुरूष, जनजन के हृदय में बसने वाले, शिक्षाविद व हमारे प्रेरणा स्त्रोत एवं लायंस क्लब बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष स्व. ठाकुर वीरेन्द्रसिंहजी की अष्टम पुण्यतिथि के अवसर पर लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा काॅलोनी स्थित राजस्थानी भवन मे आर्ट ऑफ लिविंग सत्संग का आयोजन किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग केन्द्र के प्रमुख श्री संतोष देवताले एवं उनकी टीम ने ईश्वरीय आराधना, गुरूभक्ति एवं जीवन दर्शन के गीतों के साथ-साथ देशभक्ति गीतों का गायन कर स्व. ठा. वीरेन्द्रसिंहजी को भक्तिमय श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होने बताया कि भैया जी आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक सदस्य के साथ-साथ शिक्षा जगत में विकास पुरूष के रूप में अपनी अमिट छवि बनाये हुये है। यद्यपि शारीरिक रूप से वे आज हमारे बीच नहीं है। किन्तु हमारे मन मस्तिष्क में, हमारी आत्मा में, हमारे अवचेतन में वे सदैव रहेंगे।

 इस अवसर पर बुरहानपुर के पूर्व विधायक ठाकुर सुरेन्द्रसिंहजी, श्रीमती किशोरीदेवीसिंह ठाकुर, श्रीमती छायादेवीसिंह श्री चंदा भैया, ठाकुर, मंजूश्री ठाकुर, श्री हर्षितसिंह ठाकुर, श्री धवलराजसिंह ठाकुर, श्री विश्वजीतसिंह ठाकुर, श्रीमती लयश्री ठाकुर समस्त ठाकुर परिवार सहित कांग्रेस अध्यक्ष श्री रिंकु टाॅक नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव, श्री हसमुखलाल जरीवाला, श्री के.डी. पटेल, श्री सुखलाल महाजन, लायंस क्लब बुरहानपुर से पास्ट डिस्ट्रिक्ट गर्वनर ला. डाॅ. आई.एल. मूंदडा, क्लब अध्यक्ष ला. पुष्पा मूंदडा, ला. डाॅ. एम.एम. तारिक, ला. मुकेश देवडा, ला. मनीष पटेल, शहर के गणमान्य नागरिक सहित सेवासदन महाविद्यालय एवं स्कूल परिवार ने उपस्थित रहकर भैयाजी के पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर, श्री आदित्यवीरसिंह ठाकुर, श्रीमती नीवा ठाकुर, श्री देवेश्वरसिंह ठाकुर, श्रीमती कर्णिका ठाकुर सहित समस्त ठाकुर परिवार ने सभी का आभार माना।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.