आस्था के आगे थकान बेअसर, नावरा से ओंकारेश्वर के लिए निकली शिव कांवड़ यात्रा
आस्था के आगे थकान बेअसर, नावरा से ओंकारेश्वर के लिए निकली शिव कांवड़ यात्रा
नावरा। भगवान शिव की भक्ति और आस्था से सराबोर शिव कांवड़ यात्रा ग्राम नावरा से उत्साहपूर्वक रवाना हुई। यात्रा में 40 से अधिक शिवभक्त कांवड़ लेकर पैदल ओंकारेश्वर के लिए निकले। यात्रा के शुभारंभ के दौरान ग्रामीणों ने कांवड़ियों का स्वागत कर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ यात्रा शुरू की। हाथों में भगवा ध्वज और कांवड़ लेकर श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ ओंकारेश्वर की ओर बढ़ रहे हैं। यात्रा के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय नजर आया।
आयोजकों के अनुसार, ग्राम नावरा से शुरू हुई यह यात्रा करीब 130 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हुए 16 अगस्त को ओंकारेश्वर पहुंचेगी। वहां श्रद्धालु भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर जलाभिषेक करेंगे।
यात्रा में मुकेश पाटिल, सतीश महाजन, योगेश पाटिल, दयाराम, हीरालाल तिरोले, सूचित महाजन, सोपनिल चौधरी, जय चौधरी, अरुण पाटिल, कुपादीप महाजन, और राजेश बलिराम सहित 40 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं।
यात्रा में युवाओं के साथ बच्चे श्रद्धालु भी उत्साह से शामिल हुए। लंबी दूरी और रास्ते की थकान के बावजूद कांवड़ियों का जोश देखते ही बन रहा है। ग्रामीणों बताया कि शिव कावड़ यात्रा पिछले 13 वर्षों से लगातार की जा रही हे श्रद्धालुओं का कहना है कि भोलेनाथ की भक्ति के आगे थकान भी बेअसर है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं