A description of my image rashtriya news स्वच्छता अब राष्ट्रव्यापी जनांदोलन: नरेश सिंहनेपा लिमिटेड में स्वच्छता पखवाड़ा सम्पन्न, उत्कृष्ट विभागों और प्रतिभागियों का सम्मान - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

स्वच्छता अब राष्ट्रव्यापी जनांदोलन: नरेश सिंहनेपा लिमिटेड में स्वच्छता पखवाड़ा सम्पन्न, उत्कृष्ट विभागों और प्रतिभागियों का सम्मान

स्वच्छता अब राष्ट्रव्यापी जनांदोलन: नरेश सिंह
नेपा लिमिटेड में स्वच्छता पखवाड़ा सम्पन्न, उत्कृष्ट विभागों और प्रतिभागियों का सम्मान

भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक भवन में सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का समापन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नरेश सिंह द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति आजीवन समर्पण का संकल्प दिलाकर की गई। इस अवसर पर नरेश सिंह ने कहा कि स्वच्छता आज केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रव्यापी जनांदोलन का स्वरूप ले चुकी है। देश के विभिन्न हिस्सों में नागरिकों, संस्थानों, उद्योगों, विद्यालयों तथा सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी इसके सकारात्मक परिणामों को प्रदर्शित कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ कार्यस्थल बेहतर कार्यकुशलता, अनुशासन और सकारात्मक वातावरण का आधार होता है। स्वच्छता को केवल विशेष अवसरों तक सीमित न रखते हुए दैनिक जीवन और कार्यसंस्कृति का स्थायी हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि एवं नेपा लिमिटेड के पूर्व निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक ने कहा कि स्वच्छता किसी भी संस्थान की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिचायक होती है। उन्होंने स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया भारत सरकार के दिशा निर्देशन में 16 अगस्त से 31 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां, श्रमदान, सफाई अभियान तथा स्वच्छता नारा प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समापन सत्र में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यस्थलों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाए रखने वाले विभागों के विभागाध्यक्षों एवं उनकी टीमों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पेपर मशीन एवं ऑपरेशन फ्लोर की उत्कृष्ट स्वच्छता के लिए पेपर मशीन विभाग के विभागाध्यक्ष महेंद्र केशरी, प्रबंधक पेपर मशीन केके देशमुख तथा उनकी टीम को सम्मानित किया गया। पावर हाउस विभाग की ओर से विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार पटले, उप प्रबंधक सीएन वर्मा एवं उनकी टीम को सम्मान प्राप्त हुआ। अतिथि गृह की स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार, शिरीष येलवनकर तथा अतिथि गृह की टीम का अभिनंदन किया गया।
उसी प्रकार, स्वच्छता नारा प्रतियोगिता में विद्युत विभाग के ईशान व्यास को प्रथम, वाणिज्य विभाग के रवींद्र लोनारे को द्वितीय तथा नेपा लिमिटेड चिकित्सालय के वेदांत वाघमारे को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक वाणिज्य एवं कार्य सुरेंद्र मेहता, प्रबंधक यांत्रिकी विजय चौधरी, प्रबंधक वित्त एवं आईटी संजीव कानडे, उप प्रबंधक वाणिज्य सुनील कुमार कुलथे, सहायक प्रबंधक औद्योगिक संरक्षा प्रशांत सोनी, नेपा मिल्स श्रमिक संघ अध्यक्ष प्रवीण सोनी, कंपनी सचिव धनन्जय शर्मा, राजेंद्र चौधरी , नीलेश पाटिल, युवराज मोदी, आभा महतो, ओपी शुक्ला, गोविंदा महाजन, मनोज जवादे, लक्ष्मी सेन, पवन पवार, अनीस मंसूरी, रिजवान शाह, ऋतिका भमोरे, मीना श्रीवास्तव, सपना दुबे, निशा प्रजापति सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

संदीप ठाकरे 
जन संपर्क अधिकारी 
नेपा लिमिटेड

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.