बाबा रामदेव के दर्शन को निकले पांगरी के भक्त, 8 दिन में राजस्थान-मध्यप्रदेश के प्रमुख तीर्थों की करेंगे यात्रा
बाबा रामदेव के दर्शन को निकले पांगरी के भक्त, 8 दिन में राजस्थान-मध्यप्रदेश के प्रमुख तीर्थों की करेंगे यात्रा
पांगरी। बाबा रामदेवजी महाराज के प्रति आस्था और श्रद्धा लेकर ग्राम पांगरी से श्रद्धालुओं का एक जत्था रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। करीब 8 दिनों की इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालु राजस्थान और मध्यप्रदेश के विभिन्न प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर देवी-देवताओं के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
यात्रा के दौरान राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में सांवरिया सेठ, खाटू श्यामजी, हावरी माता, सालासर बालाजी, , चित्तौड़गढ़ , बुलेट बाबा सहित कई प्रमुख स्थलों के दर्शन किए जाएंगे। इन धार्मिक स्थलों पर देश के विभिन्न राज्यों और जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।
वहीं इन दिनों बुरहानपुर जिले से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण बाबा रामदेवजी महाराज के दर्शन के लिए रामदेवरा पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पांगरी के श्रद्धालु भी बाबा के दरबार में शीश नवाने और आशीर्वाद लेने के लिए रवाना हुए हैं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा रामदेवजी महाराज के प्रति उनकी गहरी आस्था है। यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर वे सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे। 8 दिवसीय यह धार्मिक यात्रा श्रद्धा, आस्था और भक्ति से परिपूर्ण रहेगी।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं