A description of my image rashtriya news मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी की अनूठी पहल, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नशामुक्ति का दिया संदेश। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी की अनूठी पहल, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नशामुक्ति का दिया संदेश।

युवाओं ने बदली गांव की तस्वीर: स्वच्छता अभियान से स्कूल परिसर चमका, माता रानी के ओटले का हुआ जीर्णोद्धार।

मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी की अनूठी पहल, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नशामुक्ति का दिया संदेश।

 बुरहानपुर जिले की सामाजिक संस्था मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी के युवाओं ने ग्राम घाघरला में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर प्रेरणादायी अभियान चलाया। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस अभियान में युवाओं ने स्कूल परिसर के पीछे वर्षों से उगी झाड़ियों की साफ-सफाई कर क्षेत्र को सुरक्षित और स्वच्छ बनाया, ताकि स्कूली बच्चों को सांप, बिच्छू जैसे जहरीले जीवों से खतरा न रहे।
अभियान के दौरान युवाओं ने चार पीढ़ियों से उपेक्षित पड़े माता रानी के चबूतरे (ओटले) का भी जीर्णोद्धार कर उसे नया स्वरूप दिया। इस कार्य की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक सेवा और धार्मिक आस्था का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
संस्था के उपाध्यक्ष राहुल राठौड़ ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और गांव-गांव स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता अपनाने और देश के विकास में भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा, "स्वच्छ रहें, मस्त रहें और देशहित के कार्यों में सहयोग करें।"
संस्था के सदस्य हरिओम राठौड़ ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संस्था लगातार स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे विषयों पर जनजागरण अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर वर्षों से सफाई नहीं हुई थी, वहां युवाओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अभियान में ग्राम सरपंच रतन पटेल, सुनील राठौड़, हरिओम राठौड़,विनोद राठौड़, योगेश राठौड़, योगेंद्र राठौड़, देवेंद्र राठौड़,सुरेश राठौड़, इंदल सिंह राठौड़, कन्हैया चौहान, नेमीदास, लक्की सिंह राठौड़, नानू चौहान, विकास पवार, राधेश्याम चौहान,सोनू पवार, पवन पवार, पवन राठौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान न केवल गांव को स्वच्छ और सुरक्षित बनाते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता और जनभागीदारी की नई मिसाल भी पेश करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.