A description of my image rashtriya news सड़क हादसों पर लगाम: बुरहानपुर पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए 'वाहन धीरे चलाएं' सूचना बोर्ड - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

सड़क हादसों पर लगाम: बुरहानपुर पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए 'वाहन धीरे चलाएं' सूचना बोर्ड

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने बुरहानपुर पुलिस ने मुख्य चौराहों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लगाए गए "वाहन धीरे चलाएं" सूचना बोर्ड

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल की गई है।
इसी क्रम में शहर के अत्यधिक व्यस्त एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों गणपति नाका चौराहा से सिंधी बस्ती चौराहा, टैक्समो क्षेत्र एवं रेणुका तिराहा तक मार्ग पर यातायात पुलिस द्वारा "वाहन धीरे चलाएं" संबंधी सूचना बोर्ड लगाए गए हैं।

इन सूचना बोर्डों का उद्देश्य वाहन चालकों को घनी आबादी वाले क्षेत्रों, बाजार एवं प्रमुख चौराहों पर वाहन की गति नियंत्रित रखने, पैदल यात्रियों, स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। तेज गति से वाहन चलाने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बुरहानपुर पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा घनी आबादी एवं बाजार क्षेत्रों में विशेष सावधानी के साथ वाहन चलाएं।

बुरहानपुर पुलिस का उद्देश्य केवल यातायात नियमों का पालन कराना ही नहीं, बल्कि जनसहभागिता के माध्यम से सुरक्षित एवं दुर्घटना-मुक्त यातायात व्यवस्था स्थापित करना है। सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक नागरिक के सहयोग से ही सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.