7 साल पुराने अवैध हथियार के पृथक पृथक 2 प्रकरणों के वारंटी को थाना कोतवाली पुलिस ने "न्याय पथ अभियान" के तहत किया गिरफ्तार
7 साल पुराने अवैध हथियार के पृथक पृथक 2 प्रकरणों के वारंटी को थाना कोतवाली पुलिस ने "न्याय पथ अभियान" के तहत किया गिरफ्तार
एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय "न्याय पथ अभियान" में सफलता।
थाना कोतवाली अंतर्गत वर्ष 2019, 7 वर्ष पुराने अवैध हथियार के प्रथक प्रथक 2 प्रकरणों का वारंटी फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों प्रकरण के फरार वारंटी *दीपक खटीक उर्फ दीपू पिता जगदीश खटीक निवासी वार्ड क्रमांक 13 मातवाना मोहल्ला छतरपुर* को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक हृदेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह सेंगर, आरक्षक जगभान, अरविंद, रोहित, प्रताप एवं टीम की भूमिका रही।
छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं