A description of my image rashtriya news त्योहारों से पहले एक्शन मोड में बुरहानपुर पुलिस! एसपी आशुतोष बागरी ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

त्योहारों से पहले एक्शन मोड में बुरहानपुर पुलिस! एसपी आशुतोष बागरी ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने बुरहानपुर एवं नेपानगर अनुभाग के समस्त थाना प्रभारियों की ली बैठक।

आगामी त्योहारों, श्रावण माह की कांवड़ यात्राओं, लंबित अपराधों के निराकरण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागृह में बुरहानपुर एवं नेपानगर अनुभाग के समस्त थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आगामी त्योहारों एवं श्रावण माह के दौरान निकलने वाली कांवड़ यात्राओं को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण, अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश

आगामी त्योहारों एवं धार्मिक आयोजनों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करें। श्रावण माह में निकलने वाली कांवड़ यात्राओं के निर्धारित मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा, यातायात एवं पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।कांवड़ यात्राओं के दौरान जुलूस, यातायात व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध संचालन हेतु समुचित कार्ययोजना तैयार की जाए।

लंबित अपराधों, शिकायतों का निराकरण करे समय पर:

बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबित अपराधों, शिकायतों एवं प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गंभीर एवं चर्चित मामलों की नियमित समीक्षा कर प्रभावी विवेचना, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा न्यायालयीन कार्यवाही में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।

थाना क्षेत्र में किराएदार एवं होटल लॉज मैं मुसाफिरों का सत्यापन के निर्देश:

थाना क्षेत्रों में रहने वाले किराएदारों एवं होटल, लॉज तथा धर्मशालाओं में ठहरने वाले मुसाफिरों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। होटल संचालकों एवं मकान मालिकों से निर्धारित प्रपत्रों में जानकारी संधारित कराने, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा नियमित चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे ,नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल डीएसपी श्री सुनील दीक्षित, श्री सुरेश महाले, बुरहानपुर एवं नेपानगर अनुभाग के समस्त थाना प्रभारीगण, कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.