A description of my image rashtriya news प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोइफोडिया इंटीग्रेटेड हेल्थ शिवीर मै 72 लोगों की एचआईवी,सिफलिस की जाच करके परामर्शदाता द्वारा जागरुक किया - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोइफोडिया इंटीग्रेटेड हेल्थ शिवीर मै 72 लोगों की एचआईवी,सिफलिस की जाच करके परामर्शदाता द्वारा जागरुक किया

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोइफोडिया इंटीग्रेटेड हेल्थ शिवीर मै 72 लोगों की एचआईवी,सिफलिस की जाच करके परामर्शदाता द्वारा जागरुक किया

मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण विभाग भोपाल द्वारा इंटीग्रेटेड हेल्थ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैl बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिह के निर्देश अनुसार एवं खकनार अस्पताल के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.पुष्पेंद्र जामले के मार्गदर्शन मे आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोइफोडिया मे एचआईवी और सिफलिस का जाच शिवीर लगाया गया था l

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोइफोडिया केन्द्र के इंचार्ज डॉ.प्यारसिंग वास्कले कि उपस्थिति मे जाच शिवीर मे 72 लोगों की एचआईवी और सिफलिस की जाच की गई l खकनार अस्पताल आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने उपस्थित महिलाओं और पुरुषों को एचआईवी के लक्षण बताएं है l

खकनार अस्पताल आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने लक्षणों के बारे मे जानकारी दी है सामान्य लक्षण तेजी से वजन कम होना,लगातार बुखार या ठंड लगना,रात में पसीना आना,अत्यधिक और बिना कारण थकान,लंबे समय तक दस्त लगना आदि अन्य गंभीर संकेत गले, बगल या कमर की ग्रंथियों में सूजन मुंह,जीभ या गले में सफेद धब्बे और छाले होना,सूखी खांसी और सांस फूलना,त्वचा के नीचे या मुंह के अंदर बैंगनी या लाल रंग के चकत्ते बनना ऐसे लक्षण दिखाई दे तो नजरंदाज नही करना चाहिए l 
विशेष करके एचआईवी की जांच गर्भवती महिलाओं और टीबी मरिजों को समय के साथ जल्दी से जल्दी जांच करवा लेना चाहिए l 

अपने आस पास की सरकारी अस्पताल की आईसीटीसी केंद्र मे एचआईवी और सिफलिस कि नि:शुल्क जाच होती है l 

डाटा एंट्री ऑपरेटर संजय गाड़े,ए.एन.एम गंगा गोयल,ए.एन.एम रायदा चौहान आशा मंगला मनोज जमील शेख आदि का शिवीर मे सहयोग रहा है l

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.