नशाखोरी की वजह से हो रहा परिवारों का विघटन : डॉ. मनोज अग्रवाल आयुर्वेदिक महाविद्यालय में नशामुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
(आयुर्वेदिक महाविद्यालय में नशामुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित)
बुरहानपुर (निप्र) : नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत तहत आयुर्वेदिक महाविद्यालय के छात्रों के मध्य "सर्व सेवा संकल्प समिति" एवं नशामुक्ति केंद्र के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशा मुक्ति के दुष्परिणाम, बचाव एवं सावधानियों के बारे में पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से बताया गया ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में नशामुक्ति केंद्र के संचालक डॉ मनोज अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की लत से व्यक्ति अनेक बीमारियों का शिकार होता है। नशाखोरी के कारण व्यक्ति के दिमाग में नकारात्मक विचार आते हैं, जिससे वह हिंसक और आक्रामक हो जाता है। व्यक्ति के रिश्ते खराब होते हैं, जिससे वह अपने परिवार और समाज से कट जाता है।
नशाखोरी के कारण व्यक्ति के जीवन में आर्थिक संकट भी आता है, क्योंकि नशे की लत को पूरा करने के लिए वह अपनी आय का बड़ा हिस्सा खर्च करता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिव कुमार आचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए सरकार के साथ समाज और व्यक्तियों सभी को सामूहिक लड़ाई लड़नी होगी। तभी इस समस्या का अंत होगा।
कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित बच्चों,शिक्षकों व गणमान्यजनों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ महेंद्र दुबे ने एवं आभार डॉ. चेतन पाटीदार द्वारा किया गया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं