A description of my image rashtriya news नगर परिषद बैठक में हंगामा, पार्षद मीना मोरे धरने पर बैठीं, सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा को हटाने की मांग - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नगर परिषद बैठक में हंगामा, पार्षद मीना मोरे धरने पर बैठीं, सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा को हटाने की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़ | बुरहानपुर
 नगर परिषद बैठक में हंगामा, पार्षद मीना मोरे धरने पर बैठीं, सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा को हटाने की मांग
बुरहानपुर, नगर परिषद की बैठक के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब पार्षद मीना मोरे सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं।


पार्षद मीना मोरे का आरोप है कि सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा पार्षदों के फोन कॉल रिसीव नहीं करती हैं और भ्रमण के दौरान शासकीय वाहन का नियमों के विपरीत उपयोग करती हैं। इन आरोपों को लेकर उन्होंने परिषद की बैठक में विरोध जताते हुए धरना शुरू कर दिया।
बैठक में इस मुद्दे को लेकर काफी देर तक बहस होती रही। पार्षदों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.