बुरहानपुर: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर अवैध शराब बिक्री को लेकर मुख्यमंत्री को जनसुनवाई में शिकायत।
बुरहानपुर: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर अवैध शराब बिक्री को लेकर मुख्यमंत्री को जनसुनवाई में शिकायत।
बुरहानपुर जिले के थाना निम्बोला क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर धड़ल्ले से अवैध शराब बिकने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गायत्री नगर बुरहानपुर निवासी तोताराम खंडेराव ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री महोदय को जनसुनवाई के माध्यम से एक शिकायती पत्र भेजा है।
इन ढाबों और स्थानों पर हो रही अवैध बिक्री:
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हाईवे पर स्थित निम्नलिखित ढाबों और स्थानों पर अवैध शराब का कारोबार चल रहा है:
साईनाथ ढाबा (गुरु सिख पेट्रोल पंप के पास)
दादू दा ढाबा (निम्बोला के पास)
जस्ता ढाबा,मराठा ढाबा,आबकारी विभाग पर मिलीभगत के आरोप:
शिकायतकर्ता तोताराम का कहना है कि उन्होंने कई बार आबकारी विभाग के अधिकारियों को फोन पर इस अवैध कारोबार की सूचना दी, लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे यह प्रतीत होता है कि आबकारी अधिकारी शराब माफियाओं से मिले हुए हैं, जिनके संरक्षण में यह अवैध धंधा फल-फूल रहा है।
बढ़ रहा हादसों का खतरा:
शिकायत में बताया गया है कि इन ढाबों पर दिनभर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है, और लोग बेधड़क शराब पीकर गाड़ियां दौड़ाते हैं। हाईवे पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण इस वजह से गंभीर सड़क दुर्घटनाएं (एक्सीडेंट) होने की आशंका लगातार बनी हुई है।
की गई सख्त कार्रवाई की मांग:
शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि:
इन अवैध शराब माफियाओं पर तत्काल प्रभाव से कठोर कार्रवाई की जाए।
संबंधित ठेकेदार और शराब बेचने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए, ताकि क्षेत्र में दोबारा अवैध शराब बेचने की कोई हिम्मत न कर सके।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं