नावरा में गूंजेगी आदिवासी संस्कृति की पहचान, विश्व आदिवासी दिवस पर निकलेगी भव्य पारंपरिक रैली।
नावरा में गूंजेगी आदिवासी संस्कृति की पहचान, विश्व आदिवासी दिवस पर निकलेगी भव्य पारंपरिक रैली।
कोरकू कल्याण समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय, डीजे और घातक अस्त्र-शस्त्र पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, पारंपरिक वेशभूषा और गादली-सुसून नृत्य होंगे आकर्षण।
बुरहानपुर कोरकू कल्याण समिति, जिला बुरहानपुर के तत्वावधान में ग्राम नावरा में विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त 2026) के भव्य आयोजन को लेकर समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस पूरी गरिमा, अनुशासन और पारंपरिक आदिवासी संस्कृति के अनुरूप मनाया जाएगा।
बैठक में तय किया गया कि 9 अगस्त 2026 को ग्राम नावरा में आदिवासी समाज द्वारा गादली-सुसून पारंपरिक नृत्य के साथ भव्य सांस्कृतिक रैली निकाली जाएगी। आयोजन का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का संदेश देना है।
आयोजन समिति ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही घातक अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन या उपयोग की भी अनुमति नहीं होगी। सभी प्रतिभागी पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक परंपराओं का पालन करते हुए उत्सव में शामिल होंगे।
बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष भारत पटेल (सिंधखेडा), किसन धांडे (घाघरला), केंडे सरपंच (नावरा), राजेश सरपंच (डाभीयाखेड़ा), रतन सरपंच (घाघरला), शिवलाल पटेल (रैहमानपुरा), अशोक कास्डे (गोराडिया), तुकाराम सायरकर (नावरा) तथा चंपालाल सरपंच (पांच इमली) सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
इस आयोजन का निवेदन कोरकू कल्याण समिति, जिला बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री केशवराम भीलावेकर तथा संरक्षक श्री राजकुमार भीलावेकर (शिक्षक) एवं श्री परसराम पालवी ने किया। समिति ने समस्त आदिवासी समाज से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं