वर्षा की जानकारी- 1 जून से अब तक कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
वर्षा की जानकारी- 1 जून से अब तक 504.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज
बुरहानपुर//- भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार 31 जुलाई, शुक्रवार को जिले में औसतन 110.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं 1 जून से 31 जुलाई 2026 तक जिले में 504.9 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्षामापी केन्द्र बुरहानपुर पर 176.0 मिमी, नेपानगर में 65.0 मिमी, धूलकोट में 71.4 मिमी तथा खकनार में 130.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में औसत 258.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं