A description of my image rashtriya news बाढ़ से जनहानि रोकने मैदान में उतरी नेपानगर पुलिस, नदी तटों पर लगाए चेतावनी बोर्ड - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बाढ़ से जनहानि रोकने मैदान में उतरी नेपानगर पुलिस, नदी तटों पर लगाए चेतावनी बोर्ड

बारिश के मौसम में संभावित बाढ़ और उसकी वजह से  होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नेपानगर पुलिस ने शनिवार के दिन नेपानगर और आसपास की नदियों के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए और लोगों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देश पर नेपानगर थाना प्रभारी सुरेश महाले की मौजूदगी में नेपानगर क्षेत्र की नदियों के तट पर चेतावनी बोर्ड स्थापित किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे बाढ़ के दौरान अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाएं।

बच्चों को अकेले नदी किनारे न जाने दें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दे।

साथ ही, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से बचने की सलाह भी दी गई। पुलिस का कहना है कि मानसून के दौरान जनहानि रोकने और लोगों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस दौरान नेपानगर थाना प्रभारी के साथ पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.