एमपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बुरहानपुर का परचम, अब्दुल अहद ने जीता गोल्ड, मोनिस ने कांस्य पदक; विधायक अर्चना चिटनीस ने किया सम्मान।
एमपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बुरहानपुर का परचम, अब्दुल अहद ने जीता गोल्ड, मोनिस ने कांस्य पदक; विधायक अर्चना चिटनीस ने किया सम्मान।
विधायक ने किया सम्मान
29 एमपी स्टेट . 22 राइफल पिस्टल चैंपियनशिप का 3 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक बीएसएफ शूटिंग रेंज इंदौर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मोहम्मद अब्दुल अहद कुरैशी ने अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता एवं राष्ट्र का गौरव बढ़ाया।
साथ ही साथ अपने जिले बुरहानपुर का नाम भी रोशन किया इसके साथ ही बुरहानपुर के मोनिस मुशर्रफ हबीब ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एमपी स्टेट शूंटिंग कंपटीशन में अलग-अलग खेल की श्रेणी में खिलाड़ियों ने बड़ा चढ़कर हिस्सा लिया मोहम्मद अहद एवं मोनिस हबीब शूटिंग में लगातार अभ्यास कर रहे थे, उनकी सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत एवं परिवार का समर्थन है बुरहानपुर से भोपाल तक की दूरी तय करके प्रशिक्षण प्राप्त किया अहद से पूछा गया ।
आपकी सफलता के पीछे किसका सहयोग है तो उन्होंने बताया मेरे कोच काशिफ लियाकत सर, नाना एम.एस खान रिटायर्ड कमिश्नर भोपाल बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस दीदी ,रुद्रेश्वर इंडोले जी, पिताजी मोहम्मद शिफाउल्लाह हाशमी माता डॉक्टर निखत अफरोज एवं भाई उमर आरिफ इन सभी के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त की ।
मोनिस से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अब्दुल अहद ही मेरी प्रेरणा है एवं मोहम्मद काशिफ लियाकत सर मेरे कोच एवं मेरे कुशल मार्गदर्शन रहे इनकी दुआओं और मेरे माता-पिता मुशर्रफ जमील एवं माता अनिस जहां बड़े भाई दानिश हबीब इन सभी के सहयोग से मुझे एक नई दिशा मिली ।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं